• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

देश का विकास कांग्रेस के हाथ-रेखा

Posted on: Fri, 09, Oct 2015 7:45 PM (IST)

पिथौरागढ़ (किशोर जोशी): महिला कांग्रेस का जिला सम्मेलन पिथौरागढ़ के लोक निर्माण विभाग के सभागार में हुआ। सम्मेलन में कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में मोदी नेतृत्व में फासिस्ट सरकार चल रही है। देश में सांप्रदायिक सदभाव को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है, कांग्रेस को देश का नेतृत्व देना होगा, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। कांग्रेस के हाथ में ही देश का विकास है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक मयूख महर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में अनेकों विकास कार्य हो रहे है। 2017 में भी कार्यकर्ताओं के दम पर राज्य में कांग्रेस ही सत्ता पर काबिज होगी। गंगोलीहाट विधायक नारायण राम आर्य ने महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी और नगरपालिका जगतसिंह खाती ने कहा कि जनपद पिथौरागढ़ में आज विकास के रिकार्ड कार्य हुए है। प्रदेश के मुख्या ने गौरा देवी कन्या धन योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रति लीटर दूध पर महिलाओं को सरकार द्वारा बोनस दिया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस पुष्पा देउपा, शकुन्तला दताल, रेवती जोशी, भागीरथी देवी, खष्टी बिष्ट, भावना, ऋषेन्द्र महर, दीपका तिवारी, दुर्गा खड़ायत, रेखा भण्डारी, प्रशांत भण्डारी, लीला धामी, सरोज चंद, माया मेहता, द्रोपदी कफलिया, नंदा बिष्ट, ऊषा देवी, पदमा बिष्ट, लक्ष्मी भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलवंत माहरा, चंचल चैहान, तिलक जोशी समेत अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।