• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गोरखपुर में होली खेलने के बाद नदी में नहाने गये युवक की डूबने से मौत

Posted on: Mon, 25, Mar 2024 10:31 PM (IST)
गोरखपुर में होली खेलने के बाद नदी में नहाने गये युवक की डूबने से मौत

गोरखपुर, उ.प्र.। सिकरीगंज में सोमवार को नदी में डूबने से हिमांशु जायसवाल (20) की मौत हो गई। बताया गया कि होली खेलने के बाद वह कुआनो नदी में नहाने गया था। हालांकि साथ गए अन्य युवकों ने नदी में छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी था। सिकरीगंज कस्बे के व्यापारी महेश जायसवाल का बेटा हिमांशु जायसवाल सोमवार को अपने दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। दोपहर बाद वह अपने चाचा के बेटे पप्पू और कुछ अन्य साथियों के साथ कुआनों नदी में रंग छुड़ाने गया। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नदी में डूब गया। हिमांशु को डूबता देख उसके चाचा के बेटे पप्पू और साथी युवकों ने नदी में छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तबतक उसकी जान जा चुकी थी। साथियों के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल