• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बाराबंकी में मकान की छत गिरी, 2 मजदूरों की मौत

Posted on: Thu, 15, Feb 2024 5:25 PM (IST)
बाराबंकी में मकान की छत गिरी, 2 मजदूरों की मौत

यूपी डेस्कः बाराबंकी में आज एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिसकी चपेट में आने के चलते दो मजदूर गंभीर हालत में घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लिया है और हादसे की वजहों तलाश रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंकी में स्थित ओमनगर मोहल्ले में हुआ है। जहां एक पुराने मकान को गिराने का काम चल रहा था। इस काम में दो मजदूर लगे थे। आज जैसे ही मजदूरों ने मौके पर काम शुरू किया, तभी अचानक छत भरभराकर कर गिर पड़ी। दोनों मजदूर छत के मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद दोनों मजदूरों ने तड़पकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल दोनों मृतक मजदूरों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने हादसे के बाद काम करवा रहे ठेकेदारों को हिरासत में लिया है और पूरे हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।