• Subscribe Us

logo
06 मई 2024
06 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

दूसरे आशिक से बात करती थी, इसलिये मार डाला, अब पुलिस ने भेजा जेल

Posted on: Mon, 29, May 2023 9:10 PM (IST)
दूसरे आशिक से बात करती थी, इसलिये मार डाला, अब पुलिस ने भेजा जेल

नेशनल डेस्कः राजधानी दिल्ली में राज्यपाल कानून व्यवस्था नही संभाल पा रहे हैं। नतीजा ये है कि गंभीर अपराधों की फेहरिस्त लम्बी होती जा रही है। ताजा मामले में एक नाबालिग लड़की की चाकू से गोदकर सरेआम हत्या कर दी गयी। आरोपी का नाम साहिल (20) है, उसे पुलिस ने पकड़ लिया है। बीच राह ताबड़तोड़ नाबालिग को चाकू घोंपने और सिर पर पत्थर मारने का वीउया भी वायरल भी हुआ है।

हैरानी की बात ये है सरेराह रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वारदात को अंजाम दिया गया लेकिन कोई नाबालिग की मदद को आगे नही आयां। पुलिस ने उसे सोमवार दोपहर 3 बजे बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। साहिल के मकान मालिक ने बताया कि उसके पिता का नाम सरफराज है और वह 2 साल से अपने परिवार के साथ बरवाला की जैन कालोनी में रह रहा था। साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम 16 साल की साक्षी की सरेराह हत्या कर दी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साक्षी के शरीर पर चाकू के 16 जख्म मिले हैं।

जबकि सिर पर पत्थर पटकने की वजह से उसकी खोपड़ी फट गई थी। साहिल जब साक्षी पर हमला कर रहा था, तब यह घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक साहिल ने शुरुआती पूछताछ में बताईं ये बातें साक्षी का पहले प्रवीण नाम के लड़के से रिलेशनशिप थी। 1 साल पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद वो साहिल के साथ रिलेशनशिप में आई। कुछ समय पहले साक्षी फिर से प्रवीण से बात करने लगी। साहिल ने 4 दिन पहले साक्षी को धमकी भी दी थी कि वो किसी लड़के से बात न करें, लेकिन साक्षी नहीं मानी। इसलिये साहित ने उसे खत्म करने का मन बना लिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।