• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने निकले अयोध्या के कांग्रेसी

Posted on: Mon, 02, Jan 2023 2:37 PM (IST)
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने निकले अयोध्या के कांग्रेसी

अयोध्याः भारत जोड़ो यात्रा मे शामिल होने के लिए अयोध्या से 150 कांग्रेसी रवाना हुये हैं। ये सभी 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बार्डर पर राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने कहा कि हम भारत जोड़ने और नफरत को मिटाने निकले हैं। यूपी से इस यात्रा में एक लाख से ज्यादा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यात्रा में अयोध्या से राहुल गांधी के लिए आशीर्वाद के रूप में हनुमानगढ़ी और कनक भवन का चित्रपट और माला तिलक के लिए महाबीरी और प्रसाद लेकर जा रहे हैं। यह प्रसाद उनको देश से नफरत मिटाने की यात्रा में खास सफलता दिलाऐगा, कांग्रेश नेताओं का एक दल अयोध्या के मंदिरों में जनसंपर्क कर साधु संतों को यात्रा में चलने का निमंत्रण दिया। तिवारी के मुताबिक यात्रा को लेकर अयोध्या के साधु-संतों में खासा उत्साह है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।