• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

जांगू बने परियोजना समिति के अध्यक्ष

Posted on: Tue, 09, Feb 2021 12:38 AM (IST)
जांगू बने परियोजना समिति के अध्यक्ष

गोलूवाला, राजस्थान (बलविन्द्र खरोलिया) भाखड़ा सिंचाई प्रणाली के परियोजना समिति के अध्यक्ष पद पर स्थानीय सिहागान निवासी विजयसिंह जांगू को नियुक्त किया गया है। भाखड़ा प्रणाली का चेयरमैन के चुनाव होने तक अस्थायी तौर पर पूर्व में रिक्त पद को भरते हुए लालचन्द सहारण जल उपभोक्ता संगम बिके 166 को चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया गया था।

अब अधिशाषी अभियंता जल संसाधन खण्ड प्रथम हनुमानगढ़ के प्रस्तुत प्रस्ताव के बाद वर्तमान अध्यक्ष लालचन्द सहारण की मृत्यु हो जाने के चलते रिक्त पद को भरते हुए चेयरमैन का चुनाव होने तक विजयसिंह जांगू पुत्र रिटायर्ड कृषि पर्यवेक्षक पृथ्वी सिंह जांगू को नियुक्ति दी गई है। विजयसिंह जांगू ने चेयरमैन पद पर नियुक्त होने के बाद कहा कि पानी को लेकर किसानों की किसी भी मांग पर कंधे से कंधा मिलाकर चला जायेगा। इस नियुक्ति पर उन्होंने पूर्व मंत्री वर्तमान हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार, हनुमानगढ़ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़ एंव हनुमानगढ़ पंचायत समिति की प्रधान श्रीमती इंद्रा जाखड़ का धन्यवाद ज्ञापित किया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।