• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

महाराष्ट्र में धू धम कर जली बस, 11 लोग जिंदा जल गये, 10 की पुष्टि

Posted on: Sat, 08, Oct 2022 8:43 AM (IST)
महाराष्ट्र में धू धम कर जली बस, 11 लोग जिंदा जल गये, 10 की पुष्टि

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार रात हुये एक भीषण हादसे में 11 लोग लोग जिंदा जल गये। घटना बस और आयशर ट्रक के बीच टक्कर से हुई। बताया जा रहा है घटना के बाद बस के डीजल टैंक में ब्लास्ट हुआ और उसके अगले हिस्से में आग लग गई। मात्र 20 मिनट में बस धू-धूकर जल गई। हादसे में बस में सवार 11 लोग जिंदा जल गए। इनके अलावा, 38 यात्री जख्मी हुए हैं। बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी।

दुर्घटना सुबह 5ः15 बजे की है। कुछ यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। हादसा नासिक-औरंगाबाद रूट पर नंदूरनाका के पास हुआ। बस चिंतामणि ट्रेवल्स की थी। इसमें 45-50 लोग सवार थे। पुलिस उपायुक्त अमोल तांबे ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 10 लोगों की मौत हुई है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए देने का ऐलान किया है। घायलों को फ्री में इलाज करवाया जाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।