• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

बिहार के मोतिहारी में 3 साल की मासूम संग बलात्कार

Posted on: Sun, 21, Aug 2022 6:05 PM (IST)
बिहार के मोतिहारी में 3 साल की मासूम संग बलात्कार

बिहार डेस्कः बिहार के मोतिहारी में 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मासूम की मां ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को आरोपी बनाया है। घटना के बाद बच्ची 1 घंटे बाद रोते हुए घर पहुंची। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। इसके बाद उसने अपनी मां को आपबीती बताई। मां उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंची। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीड़िता की मां ने बताया कि शनिवार की देर शाम वह खाना बना रही थी। उसी दौरान उसके पड़ोस का एक युवक आया और बच्चों को हमेशा की तरह खेलने के लिए बुलाकर ले गया। एक घंटा बाद जब घर लौटी तो बच्ची की स्थिति खराब थी। बच्ची के अंग से खून निकल रहा था और वह डरी हुई थी। पूछने पर बच्ची ने अपने साथ हुई घटना बताया। तब परिजनों को जानकारी मिली।

मामला शनिवार रात को संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित के परिजन ने बताया कि युवक घर से खिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया और गलत काम किया। खून से लथपथ बच्ची रोती हुई घर पहुंची और दर्द से छटपटा रही थी। बच्ची ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। परिजन बच्ची को लेकर संग्रामपुर पीएचसी पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: रिश्वत लेकर अन्ट्रेन्ड को धड़ल्ले से जारी किया जा रहा डीएल BSA ने छात्रों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला BSA boosted morale of students by rewarding them बस्ती में दुबौलिया पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा GUJRAT - Bharuch: सुपारी का सत्ताईस लाख रुपये देने आया व्यापारी अंकलेश्वर रेलवे पर गिरफ्तार भीषण गर्मी में भी राज्य की प्यास बुझाने में सक्षम है नर्मदा बांध