• Subscribe Us

logo
25 मई 2024
25 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

रोज आ रहे 3 लाख से ज्यादा कोरोना केस, जानिये 5 राज्यों की स्थिति

Posted on: Mon, 24, Jan 2022 10:35 AM (IST)
रोज आ रहे 3 लाख से ज्यादा कोरोना केस, जानिये 5 राज्यों की स्थिति

लई दिल्लीः देश में रोजाना 3 लाख से ज्यादा नए कोरोना केस सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार को 3,06,064 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.43 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 439 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को 3 लाख 33 हजार 533 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 2.59 लाख लोग ठीक हुए थे, जबकि 525 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 3.37 लाख संक्रमित मिले थे और 488 लोगों की मौत हुई थी। फिलहाल देश में 22.43 लाख एक्टिव केस हैं। अब तक आंकड़ों की बात करें तो देश में अब तक कुल 39542435 लोग संक्रमित हुये हैं, 36793087 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुये और 489844 लोगों का अपनी जान गंवानी पड़ी।

5 राज्यों के आंकड़ों की बात करें जहां कोरोना तेजी से फैल रहा है, तो कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 52,210 नये मामले सामने आये, 22,842 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 19 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3.57 लाख है। केरल में रविवार को को 45,449 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 27961 मरीज ठीक हुए हैं और 38 लोगों की मौत हुई। यहां एक्टिव केस की संख्या 264638 है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40805 नए केस मिले। 44 लोगों की मौत हुई और 27,377 मरीज ठीक हुए। अब कुल एक्टिव केस 2.93 लाख हो गए हैं। तमिलनाडु में 24 घंटे के दौरान 30580 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 24283 लोग बीमारी से ठीक हो हुए हैं और 40 लोगों की जान गई है। यहां कुल एक्टिव केस 200954 है। गुजरात में रविवार को 16617 नए मामले सामने आए, जबकि 11636 मरीज ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हुई। यहां कुल एक्टिव केस 134837 हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: लोकसभा चुनाव के 6 वें चरण में यूपी की 14 सीटों पर मतदान जारी