• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मातृशक्तियों हेतु सशक्त विकल्प है योग

Posted on: Fri, 06, Nov 2015 9:01 PM (IST)

लालगंज-प्रतापगढ़ (चंदन विश्वकर्मा): मातृशक्तियों के मान-सम्मान, प्रतिष्ठा एवं आत्मरक्षा हेतु योग एक ऐसा विकल्प है जिसके माध्यम से नारी शक्तियों का जागरण किया जा सकता है। यत्र नार्यस्त पूजयन्ते, रमन्ते तत्र देवता को चरितार्थ करते हुए बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए योग की विशेष निःशुल्क कक्षाओं का संचालन एक पुनीत कार्य है। उक्त बातें पतंजलि योग समिति के जिला महामंत्री जय प्रकाश पाण्डेय ने कहीं। लालगंज कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय प्रांगण में योग शिक्षा के निःशुल्क शिविर संचालित होने की प्रसंशा करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को मन्दूक, गोमुख, उत्कट, प्राणायाम जैसे विभिन्न योगासन का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्य उनके आत्मबल को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। योग कक्षाओं का संयोजन कर रही विद्यालय की वार्डेन प्रतिभा कुशवाहा ने बताया कि यहां बीते 15 अक्टूबर से सुबह के 5 बजे से 6ः30 बजे तक नियमित निःशुल्क योग कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इस मौके पर पूनम सिंह, ममता पाण्डेय, विजय लक्ष्मी, प्रीती सिंह, रिया शुक्ला, जया, प्रिया सरोज, प्रिंसी आदि मौजूद रहीं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।