• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

आपस में भिड़े सफाईकर्मियों के दो गुट

Posted on: Wed, 06, Feb 2019 11:51 PM (IST)
आपस में भिड़े सफाईकर्मियों के दो गुट

काशीपुरः (कुंदन शर्मा) काशीपुर नगर निगम परिसर आज उस वक्त अखाड़ा बन गया जब सफाई कर्मचारियो की दो यूनियनों के पदाधिकारी वर्चस्व की लड़ाई के चलते अपने समर्थकों के साथ आपस मे ही भिड़ गये। बात इतनी बढ़ गयी कि दोनो संगठनों के लोग एक दूसरे के लिये अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे।

कुछ देर बाद दोनो गुटों में दे दनादन शुरू हो गया। आपको बताते चलें कि काशीपुर में नगर निगम में उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी महासंघ, उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नामक दो यूनियन हैं। नगर निगम सूत्रों के मुताबिक निगम की तरफ से उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी महासंघ यूनियन शाखा के लिए कमरा स्वीकृत है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ कमरे की चाबी अपने नाम कराने के लिए संघर्षरत है। स्वच्छकार कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि 11 फरवरी 2019 को उनका स्थानीय स्तर पर चुनाव होने जा रहा है।

जिसकी जानकारी देने पर नगर निगम में आए थे जहां दूसरी यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। विरोध के चलते यह सब घटना घटी। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम के कर्मचारी भी एकाएक हड़ताल पर चले गए उनका मानना था कि दोनों यूनियन में आपसी मारपीट की घटना को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी अक्सर उनके कार्यालयों में आकर गाली गलौज करते हैं और आज भी उन्होंने आकर ऐसा ही किया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।