• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का सफाया तय

Posted on: Tue, 03, Apr 2018 8:25 PM (IST)
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का सफाया तय

दरभंगाः (राजेश कुमार साहू) भाजपा को देश की गद्दी से हटाने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस का साथ देगी। जिलों में भाजपा गठबंधन की पोल खोलने के लिए पंचायत स्तर पर कैडर तैयार किया जा रहा है। भाकपा के जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि देश को फांसीवाद से खतरा है।

इन ताकतों को मात देने के लिए वामपंथी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक दलों का व्यापक गठबंधन बन रहा है। सीपीआइ इस पहल को लेकर आगे बढ़ गई है। जिला और राज्य सम्मेलन में इस प्रस्ताव पर मोहर लग गई है। केरल के कोलन में राष्ट्रीय महाधिवेशन में इस पर अंतिम सहमति बनेगी। आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर पंचायत व गांव के स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। सीपीआइ का एक-एक कार्यकर्ता जवाब देने के लिए तैयार होगा। जिला सचिव ने कहा कि सीपीआइ अपने विभिन्न जनसंगठन, किसान, मजदूर व महिलाओं के बीच से पार्टी का कैडर निकालने का अभियान चला रही है। इसके लिए सदस्यता पर जोर है। पार्टी के जो पुराने सदस्य हैं, उनका नवीकरण होगा। जो नए होंगे, उनको सदस्यता दिलाई जाएगी। संगठन की मजबूती के लिए गांव व पंचायत की समस्या को लेकर जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर पार्टी आगे बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुर्सी संभालने के समय जो वादा किया था वह सब वादा ही रह गया। हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देंगे, किसानों को लागत की दो गुना कीमत मिलेगी, अच्छे दिन आएंगे, यह सब नारा भर रह गया। इस बार के चुनाव में जनता पुरानी बातों को नहीं पूछे, इसलिए पूरे देश में उन्माद फैलाए जा रहे हैं। सचिव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया कि वे संघमुक्त भारत बनाने के लिए आगे आए थे। अब संघ के साथ काम कर रहे हैं। वे पूरी तरह से स्वार्थ में लिप्त हैं। बिहार में विकास ठप व अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। आनेवाले समय में वामपंथी गठबंधन मजबूत होकर आगे आएंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का सफाया तय है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।