• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

डेढ़ वर्ष की बच्‍ची के साथ किया दुष्‍कर्म

Posted on: Tue, 05, Jun 2018 10:57 PM (IST)
डेढ़ वर्ष की बच्‍ची के साथ किया दुष्‍कर्म

बेगुसराय (राजेश कुमार साहु) बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने बताया कि वह सोमवार की शाम बच्ची को आंगन में बैठाकर घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान पांच बच्चों का पिता 35 वर्षीय शंभू यादव बच्ची को अकेला देख आंगन में आ गया।

वह बच्ची को उठाकर एक कमरे में लेकर चला गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान वह जब घर पहुंची तो बच्ची की रोने की आवाज सुनी। वह उस कमरे घुसी तो शंभू यादव तेजी वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी वार्ड पार्षद नीरज सिंह को दी। मासूम बच्ची भी पांच भाई बहन में सबसे छोटी है। बच्ची का इलाज कराने ग्रामीणों के साथ बच्ची की मां बलिया अनुमंडल अस्पताल पहुंची। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार, बिपिन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर पीड़ित बच्ची की मां का बयान लिया। पुलिस घटना की छानबीन कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई। वहीं घटना के बाद आरोपित फरार हो गया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी