• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नाव पलटने से दो मासूम समेत 3 की मौत

Posted on: Mon, 24, Apr 2017 8:14 AM (IST)
नाव पलटने से दो मासूम समेत 3 की मौत

इलाहाबाद : यमुना नदी में 23 अप्रैल की शाम को एक नाव पलटने से 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई। इस नाव में एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि तूफान के प्रभाव की वजह से यह घटना हुई।

शहर के धूमनगंज क्षेत्र के नदी तट से नाव चली थी और जिले के ट्रांस-यमुना क्षेत्र के घोरपुर पुलिस स्टेशन के अंदर आने वाले क्षेत्र में यह पलट गई। ट्रांस यमुना, इलाहाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने नाव चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है क्योंकि अतिरिक्त कमाई के चक्कर में वह नाव की क्षमता से ज्यादा भार लेकर जा रहा था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।