• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

महिला स्वयं सहायता समूहों की मजबूती पर जोर

Posted on: Wed, 08, Jun 2016 8:15 PM (IST)
महिला स्वयं सहायता समूहों की मजबूती पर जोर

देहरादून: (सूचना विभाग) मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देश पर राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में गठित किये जा रहे महिला स्वयं सहायता समूहों के आजीविका में सुधार, ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, पलायन से रोक, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा उन्हें स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुये “मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना” प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना का संचालन ग्राम्य विकास विभाग द्वारा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री रावत द्वारा निर्देश दिये गये थे कि महिला स्वयं सहायता समूहों और महिला मंगल दलो की विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाय। इसी क्रम में “मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना” शुरू की गई है। योजना को विभिन्न स्तरों पर लागू किया जायेगा। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग द्वारा स्पष्ट रूपरेखा तैयार कर ली गई है। साथ ही योजना को सफल बनाने के लिए लक्ष्य भी निर्धारित कर लिये गये है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।