• Subscribe Us

logo
30 अप्रैल 2024
30 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कानपुर में हाफिज़ ने 14 साल की किशोरी संग किया दुष्कर्म, गर्भपात के बाद हालत बिगड़ी

Posted on: Sun, 14, Apr 2024 9:26 AM (IST)
कानपुर में हाफिज़ ने 14 साल की किशोरी संग किया दुष्कर्म, गर्भपात के बाद हालत बिगड़ी

यूपी डेस्कः कानपुर में एक मस्जिद के हाफिज ने 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने विरोध किया तो उन्हे डरा धमकाकर किशोरी संग महीनों दुष्कर्म करता रहा। मामला नौबस्ता इलाके का है। लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो उसे गर्भपात की गोलियां खिला दीं। उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया है। नौबस्ता पुलिस ने आरोपी हाफिज के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया में रहने वाली महिला ने बताया कि उनके पति मजदूरी करते है। उनके सात बच्चों में पांच बेटे व दो बेटियां है। घर के सामने रहने वाला सोनू एक मस्जिद में हाफिज है। सोनू ने उनकी 14 वर्षीय बेटी को खाने पीने की चीजों का लालच देकर घर बुलाया और दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने इसका विरोध किया तो पूरे परिवार को धमकाया और बदनाम करने की धमकी दी। इस वजह से परिवार सहम गया और हाफिज लगातार जबरन बच्ची को अपने कमरे पर ले जाता और उसके साथ रेप करता था। 14 साल की नाबालिग जब तीन महीने की गर्भवती हुई तो हाफिज सोनू ने उसे ईद पर गर्भपात की दवा खिला दी।

इसके बाद किशोरी की तबियत और बिगड़ गई। ओवर ब्लीडिंग से हालत गंभीर होने पर परिवार के लोगों को उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद परिजनों ने शनिवार शाम को मामले की जानकारी नौबस्ता पुलिस को दी। नौबस्ता थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि आरोपी सोनू हाफिज के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। किशोरी की हालत बिगड़ने पर आरोपी ने परिवार को लाखों रुपए का लालच देकर मैनेज करने का प्रयास किया। लेकिन परिवार के लोग थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने फौरन आरोपी को दबोच लिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।