• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय ने किया ध्वजारोहण

Posted on: Fri, 26, Jan 2024 9:48 PM (IST)
कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय ने किया ध्वजारोहण

लखनऊ, 26 जनवरी। देश के 75 वें गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने परंपरागत तरीके से झंडारोहण कर ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर ध्वज रक्षक की भूमिका में सेवादल के मुख्य संगठक डा0 प्रमोद कुमार पाण्डेय रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। प्रवक्ता डॉ0 मनीष श्रीवास्तव हिंदवी ने बताया कि अजय राय ने कहा हमारा देश 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

मैं सभी कांग्रेसजनों एवं प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि हमारा गणतंत्र शक्तिशाली बना रहे एवं निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसरित हो। गणतंत्र की मूल भावना है कि ऐसे भारत की स्थापना हो जो भेदभाव, जाति, धर्म, लिंग आदि संकीर्ण मानसिकताओं से रहित हो और और हर नागरिक को समान अवसर प्राप्त हो। हमें गर्व है कि हमारा संविधान सबको बराबरी का स्थान देता है। श्री राय ने कहा कि देश के विषम हालात को देखते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी 2024 से मणिपुर से शुरू हो चुकी है। हमें संकल्प लेना है कि कांग्रेस को मजबूत करेंगे।

इस मौके पर प्रमुख रूप से राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी, उ0प्र0 कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, शरद मिश्रा, संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश सचिव अतुल सिंह, पूर्व विधायक इन्दल रावत, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 हिलाल अहमद नकवी, प्रियंका गुप्ता, रफत फातिमा, सचिन रावत, डॉ0 सुधा मिश्रा, वीरेन्द्र मदान, द्विजेन्द्र राम त्रिपाठी, तरूश्री, नवाब अली अकबर, श्रीमती शीला मिश्रा, मेहताब जायसी, रवीन्द्र पटेल, नितान्त सिंह, ममता सक्सेना, जितेन्द्र रावत, आदि सैंकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।