• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

इस बार भी कुमार विश्वास को नही मिला टिकट

Posted on: Mon, 25, Mar 2024 11:15 AM (IST)
इस बार भी कुमार विश्वास को नही मिला टिकट

नेशनल डेस्कः जाने माने कवि डॉ. कुमार विश्वास इस बार फिर भाजपा ने टिकट नही दिया। मेरठ-गाजियाबाद में किसी भी लोकसभा सीट से उनके चुनाव लड़ने के कयास लगाये जा रहे थे। बताया जा रहा है जातीय समीकरण में वे पीछे रह गये। कुमार विश्वास पिछले 5 साल से बीजेपी में अपनी जगह पक्की नहीं कर पा रहे हैं। उनके कभी राज्यसभा तो कभी लोकसभा चुनाव लड़ने की उनकी चर्चाएं हवा में तैरती रहती है जो निराधार साबित होती रही हैं।

कुमार विश्वास मूल रूप से हापुड़ जिले में पिलखुवा क्षेत्र के रहने वाले हैं। फिलहाल वे गाजियाबाद के वसुंधरा में रहते हैं। 2011 में वे जनलोकपाल बिल के लिए गठित टीम अन्ना टीम के मेंबर बन गए और सक्रिय राजनीति में आ गए। 2012 में वे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बने। 2014 में उन्होंने अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। कुमार को सिर्फ 25527 वोट प्राप्त हुए थे। 2018 में कुमार विश्वास पूरी तरह बाप से अलग हो गए। अब वे प्रधानमंत्री और भाजपा की तारीफ में व्यस्त रहते हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: इंडिया गठबंधन का सम्मेलन आज Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप