• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

पिथौरागढ़ जेल से फरार विचाराधीन कैदी साथी संग गिरफ्तार

Posted on: Fri, 11, Aug 2023 3:52 PM (IST)
पिथौरागढ़ जेल से फरार विचाराधीन कैदी साथी संग गिरफ्तार

उत्तराखंड डेस्कः राज्य के पिथौरागढ़ जेल से फरार हुई नेपाल की एक महिला विचाराधीन कैदी अनुष्का उर्फ आकृति बुढ़ाकोटी (25) को बृहस्पतिवार को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तड़के सिमर गांव में थल बाजार से गिरफ्तार किया। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि लॉकअप से रविवार को अपने एक साथी की मदद से फरार हुई महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सशस्त्र सीमा बल ने 7 अप्रैल, 2021 को उसे 1440 ग्राम चरस रखने के आरोप में धारचूला में गिरफ्तार किया था। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। वहीं इस महिला कैदी को जल्द ही कोर्ट सजा सुनाने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही वो साड़ी की रस्सी बनाकर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गई थी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल