• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

पादरी पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

Posted on: Mon, 07, Aug 2023 3:02 PM (IST)
पादरी पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

मीडिया दस्तक, मुम्बई। धानिवबाग, नालासोपारा पूर्व के पादरी जेवियर और एक अतिथि पादरी को रविवार को उनकी पूजा के दौरान ईसाई विरोधी तत्वों द्वारा पीटे जाने की खबर है। लगभग 12 से 15 लोग चर्च के अंदर घुस आए और चर्च संपत्ति को नष्ट करना और लोगों को पीटना शुरू कर दिया। इस मामले में पेल्हार थाने में एफआईआर दर्ज है। पादरी जेवियर चलने में असमर्थ हैं और वह वसई पूर्व के प्लैटिनम अस्पताल में भर्ती हैं। प्रार्थना के समय कुछ लोगो ने चर्च मे घुसकर पास्टर और कुछ लोगो को बुरी तरह से पिटा।

ये चर्च नालासोपारा ईस्ट दारू बाग मे है। पास्टर प्रार्थना के समय प्रार्थना कर रहे थे। अचानक दस पंद्रह लोगो का ग्रुप चर्च मे घुसकर मार पीट किया। उसके वजह से लोग तितर बितर हो गये। पास्टर और कुछ लोगो को बहुत चोट आयी है। पोलीस इस मामले में पूछताछ कर रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।