• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

मात्र 300 रूपये के लिये दोस्त का कत्ल

Posted on: Sun, 21, Aug 2022 10:44 PM (IST)
मात्र 300 रूपये के लिये दोस्त का कत्ल

गुजरात डेस्कः दोस्त से लिया 300 रूपया वापस न देने की कीमत एक दोस्त को जान देकर चुकानी पड़ी। घटना सूरत की है। यहां अमरोली ब्रिज के नीचे से पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमरोली ब्रिज के नीचे निवासी गोविंदसिंह विजयसिंह पवार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। कुछ समय पहले उसी ब्रिज के नीचे रहने वाले आरोपी मानसिंह उर्फ रामसिंह ओड को उसने 300 रुपए उधार दिए थे।

लेकिन वह वापस नहीं लौटा रहा था। गुरुवार को अमरोली ब्रिज के नीचे मौजूद गोविंद सिंह की पत्नी नेतलबेन के पास आरोपी मानसिंह आया और कहा कि तुम्हारा पति मेरे पैसे नहीं लौटा रहा है। इसी बात को लेकर गोविंद सिंह और आरोपी मान सिंह के बिच झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी ने क्रोधित होकर नीचे पड़ा पत्थर उठाकर मानसिंह के मुंह और सिर पर वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए स्मीमेर अस्पताल में ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।