• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गड्ढे में मिला महिला का शव

Posted on: Fri, 08, Jul 2022 10:10 AM (IST)
गड्ढे में मिला महिला का शव

सिद्धार्थ नगर, उ.प्र.। खेसरहा थाना क्षेत्र के गैड़ाखोर गांव की पुरौवापार निवासी एक महिला का शव गुरुवार को गड्ढे में मिला। उसके नाक की कील व पायल का घुंघरू घटना स्थल के पास मिला। जबकि मंगलसूत्र गायब है। महिला के हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर सीओ बांसी व खेसरहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव का पंचनमा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुरौवापार की रहने वाली आशा (48) पत्नी रामकेशव साहनी बुधवार रात करीब आठ बजे घर से भोजन बनाने के बाद शौच के लिए निकली थी। लौट कर नहीं आई तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू कर दिया। गुरुवार सुबह करीब छह बजे गांव की कुछ महिलाएं शौच के लिए निकली तो गड्ढे में आशा का शव देखकर ग्रामीणों को बताया। परिजनों को भी जानकारी हुई तो सभी घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार गांव से दो सौ मीटर पूरब बाग में एक छोटे गड्ढे में उसकी लाश पड़ी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने शव को गड्ढे से निकाल दिया था।

मृतका के नाक पर कटे का निशान भी था। मृतका का पति रामकेशव मुंबई में है। परिजनों का कहना है की मृतका के गले मे मंगलसूत्र और कान मे झाला भी था जो की गायब है। मृतका के दो बेटे व पांच बेटियां हैं। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ देवी गुलाम सिंह ने बताया की मामला संदिग्ध है। फारेंसिक टीम मौके पर जाकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खेसरहा थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया की मृतका के बड़े पुत्र रामभुवाल ने तहरीर दी है। उसने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। जांच कर केस दर्ज करने की मांग की है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।