• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

किसान आन्दोलन के आगे झुकी मोदी सरकार, 3 कृषि कानून वापस लिये गये

Posted on: Fri, 19, Nov 2021 10:17 AM (IST)
किसान आन्दोलन के आगे झुकी मोदी सरकार, 3 कृषि कानून वापस लिये गये

नई दिल्लीः पिछले एक साल से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में आन्दोलन कर रहे किसानों के बहुत बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया हैं। इसी महीने से इसकी संवैधानिक प्रक्रिया शुरू की जायेगी। शुक्रवार को देश के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने यह बड़ा ऐलान किया। अपने 18 मिनट के संबोधन में मोदी ने कहा कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को नेक नीयत के साथ लाई थी।

लेकिन यह बात हम किसानों को समझा नहीं पाए। मोदी ने कहा कि हम पूरी विनम्रता से किसानों को समझाते रहे। बातचीत भी होती रही। कानून के जिन प्रावधानों पर उन्हें ऐतराज था उन्हें सरकार बदलने को तैयार हो गई। साथियों मैं आज गुरु नानक देवजी का पवित्र पर्व है यह समय किसी को दोष देने का नहीं है। मैं आज यह पूरे देश को यह बताने आया हूं कि हमने तीनों कृषि कानून वापस लेने का फैसला किया है। इसी महीने हम इसे वापस लेने की प्रक्रिया पूरी कर देंगे। तीनों नए कृषि कानूनों को 17 सितंबर, 2020 को लोकसभा ने मंजूर किया था। राष्ट्रपति ने तीनों कानूनों के प्रस्ताव पर 27 सिंतबर को दस्तखत किए थे।

इसके बाद से ही किसान संगठनों ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया था। पिछले एक साल से किसान दिल्ली के बॉर्डर पर धरना दे रहे थे। प्रकाश पर्व पर मोदी का संबोधन सुबह 9 बजे शुरू हुआ। यह कोरोना के दौर में देश के नाम उनका 11वां संदेश था। इस बार 18 मिनट का उनका पूरा जोर किसानों पर ही रहा। पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा साथियों आज गुरु नानक देवजी का पवित्र पर्व है। यह समय किसी को दोष देने का नहीं है। मैं आज यह पूरे देश को यह बताने आया हूं कि हमने तीनों कृषि कानून वापस लेने का फैसला किया है। इसी महीने हम कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया पूरी कर देंगे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: रिश्वत लेकर अन्ट्रेन्ड को धड़ल्ले से जारी किया जा रहा डीएल BSA ने छात्रों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला BSA boosted morale of students by rewarding them बस्ती में दुबौलिया पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा GUJRAT - Bharuch: सुपारी का सत्ताईस लाख रुपये देने आया व्यापारी अंकलेश्वर रेलवे पर गिरफ्तार भीषण गर्मी में भी राज्य की प्यास बुझाने में सक्षम है नर्मदा बांध