• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीज परेशान

Posted on: Mon, 17, Jun 2019 6:28 PM (IST)
डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीज परेशान

गोलूवाला (बलविन्द्र खरोलिया) पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ मारपीट के चलते आई एमए के आह्वान पर रेंजीडेंट चिकित्सकों की हड़ताल के समर्थन में आज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अत्यधिक गर्मी व मौसमी बीमारीयों की मार झेल रहे मरीजों को सुबह जब अस्पताल पहुंचनें पर चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने की जानकारी मिली तो उनमें मायूसी छा गई जिसके चलते अस्पताल के एक मात्र आर्युवेद चिकित्सक डॉ वेदप्रकाश कुमावत के पास मरीजों की लम्बी लम्बी लाइनें लग गई। डॉक्टरों की एक दिन की हड़ताल मरीजों के लिए आफत बन गई। बंगाल की घटना को लेकर देशभर के डाक्टर नाराज हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।