• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की मानसिकता एक जैसी

Posted on: Sat, 28, Apr 2018 9:50 PM (IST)
राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की मानसिकता एक जैसी

नवादा (रामकृष्ण मंडल) देश में रेप का मुद्दा काफी जोर पर है इसको लेकर राजनितिक भी गर्म होती जा रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मदरसे में बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कठुआ की घटना पर पूरे देश में टी शर्ट पहनकर मोमबत्ती जलाने वाले अब चुप क्यों हैं।

साथ ही उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की मानसिकता एक समान है। अपने संसदीय क्षेत्र नवादा पहुंचे मंत्री ने शनिवार को परिसदन में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कठुआ की घटना के बाद कैंडल के साथ प्रदर्शन करने वालों की मोमबत्ती कहां गुम गई है, जब मदरसे में बच्ची के साथ उत्पीडऩ हुआ। ऐसी प्रवृति देश के लिए घातक है। वैसे लोग गलतफहमी में ना रहें कि उनकी जुबान तगड़ी है और दूसरों की कमजोर है। उन्होंने कहा कि जिन्ना के समर्थक लोगों का मंसूबा कभी पूरा होने वाला नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सीधे निशाने पर लेते हुए मंत्री गिरिराज सिंह ने उनकी तुलना सांसद असदुद्दीन ओवैसी से कर दी। कहा कि दोनों की मानसिकता एक जैसी है। दोनों में राष्ट्रभक्ति नहीं है। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान का आभाव दोनों में है। दोनों राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत पर बैठे रह जाते हैं, जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल की मानसिकता में भी वही भाव दिखता है जो ओवैसी के मन में है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।