• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

ठण्ड में बेसहारा बुजुर्ग की मौत

Posted on: Wed, 13, Dec 2017 11:47 PM (IST)
ठण्ड में बेसहारा बुजुर्ग की मौत

श्रीगंगानगर ब्यूरोः (विनोद सोखल) बीरबल चौक के निकट फुटपाथ पर गुजर बसर करने वाले एक बुजुर्ग की कड़ाके की ठण्ड में मौत हो गई। इस बेसहारा बुजुर्ग को एम्बूलैंस ने मंगलवार शाम को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस थाना के एएसआई मोहर सिंह ने बताया कि मृतक 70 वर्षीय पालाराम था। उसके परिजन कहां रहते हैं। कोई नहीं जानता। बीरबल चौक के आसपास लोगों ने बताया कि वह केवल इतना ही जानते हैं कि इस बुजुर्ग का नाम पालाराम था। वह कहां का रहने वाला है। कोई पता नहीं। पालाराम बीरबल चौक के पास फुटपाथ पर ही रहता था। मांग कर रोटी खाता था। उम्रदराज होने पर ठण्ड में कई दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। ऐसे में एम्बूलैंस 108 को सूचना करके पालाराम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रात करीब दो बजे पालाराम ने दम तोड़ दिया।

आशंका है कि कड़ाके की ठण्ड में बुजुर्ग की मौत हो गई। एएसआई ने बताया कि मर्ग दर्ज करके जांच की जा रही है। पालाराम के परिजनों का पता करवाया जा रहा है। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। गौरतलब है कि शहर में अनेक स्थानों पर कड़ाके की ठण्ड में बेसहारा लोग फुटपाथ पर गुजर बसर करते हैं। ऐसे में ठण्ड में उनकी जान को खतरा बना हुआ है। रेन बसेरे केवल औपचारिकता बन कर रह गये हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।