• Subscribe Us

logo
15 मई 2024
15 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

तेज रफ्तार कार ने पांच कांवरियों को रौंदा

Posted on: Sun, 23, Jul 2017 10:16 PM (IST)
तेज रफ्तार कार ने पांच कांवरियों को रौंदा

आगराः थाना खंदौली इलाके के हाथरस रोड पर उस वक्त चीख-पुकार मच गई। जब एक तेज रफ्तार कार ने पांच कांवडियों को रौंद दिया। इस हादसे में पांचों कांवड़िये घायल हो गए हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों कांवडियों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

दरसल हाथरस रोड पर सावन के माह में गंगा जी से लोग कावड़ लेकर आते है। ये लोग भी कावड़ लेकर आगरा आ रहे थे। सभी घायल कांवड़िये आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिन्हें हाथरस मार्ग पर खंडोली क्षेत्र में हाथरस की तरफ से आगरा आ रही एक तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। हालांकि गनीमत रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सभी लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक जिस कार से यह हादसा हुआ है, उस कार के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में मार्ग दुर्घटना, 3 साधुओं की मौत बीएसए बैकफुट पर, वापस लिया आदेश Gorakpur: जिला महिला अस्पताल में केक काट कर मनाया गया नर्स दिवस Lucknow: आधी रात रायबरेली जिला अस्पताल पहुंची प्रियंका गांधी इंडिया गठबंधन में औरंगजेब की आत्मा- योगी Deoria: 12 नामांकन पत्र खारिज, 7 चुनाव मैदान में GUJRAT - Bharuch: नर्मदा नदी में नहाने गये आठ डूबे, एक को बचाया गया तेज आंधी से गिरे कई पेड़, कटी रही रात भर लाईट