• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

रेवपार्टी में पुलिस का छापा, चार दर्जन गिरफ्तार

Posted on: Thu, 13, Oct 2016 9:06 PM (IST)
रेवपार्टी में पुलिस का छापा, चार दर्जन गिरफ्तार

कानपुर: रेवपार्टी पर पुलिस ने शिंकजा तेज कर दिया है। आयोजकों की नजर मुबई, दिल्ली के बाद यूपी पर है। ताजा मामला कानपुर का है। यहां नौबस्ता पुलिस ने एक हुक्का बार में अवैध रेव पार्टी की जानकारी होने पर छापा मारा। मौके से शहर समेत कई राज्यों से आए युवक युवतियों को नशे की हालत में पकड़ा है। रेवपार्टी आर्गनाइज करने वाली दिल्ली की एक एंकर भागने में सफल रही।

नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवईनगर के ब्लॉक हुक्का बार में गुरुवार को रेवपार्टी चल रही थी। इसमें शामिल होने के लिए शहर समेत मुम्बई, दिल्ली, सहित कई राज्यों से लगभग चार दर्जन से ज्यादा युवक युवतिया मौजुद थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर थानेदार राजीव द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छापेमारी में पुलिस ने नशे की हालत में जश्न मना रहे युवक युवतियों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आयी। पुलिस को देख दिल्ली से आई एंकर सुप्रिया राय सहित दर्जनो लड़किया नीचे से ही भाग निकली। पुलिस को मौके से मादक पदार्थ तो नहीं मिला है लेकिन नशे में उपयोग होने वाली नशीली गोलियां, शराब, बीयर व सिगरेट की कई डिब्बियां बरामद गयी की है।

सीओ ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की अवैध रुप से चल रहे हुक्का बार में इमरान सिद्दकी, अकुंर दीक्षित, रेहान यादव, गुरु ठाकुर पार्टी का आयोजन कर रहे है। पुलिस ने छापेमारी में शहर समेत कई राज्यों से आये 35 लड़के व 5 लड़कियों को नशे की हालत में पकड़ा है। जिनमे कई नाबलिग शामिल है। उन्होंने बताया कि बार में चल रहे अवैध रेवपार्टी को बन्द कराते हुए होटल को सील कर दिया है तथा आर्गनाइज करने वाली दिल्ली की एंकर समेत अन्य फरार लड़कियों को पकड़ने के लिए टीम को लगाया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।