• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अपने ही मंत्री की खिलाफत पर उतरे सपाई

Posted on: Fri, 25, Mar 2016 9:10 PM (IST)
अपने ही मंत्री की खिलाफत पर उतरे सपाई

वाराणसी: काशी में सपाई बागी हो चुके हैं। अपने ही मंत्री के खिलाफ लोगों ने बगावत का बिगुल बजा दिया है। वे शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठ गये हैं। पार्टी में बगावत का बिगुल बजने से पार्टी के नेता भी परेशान हो गये हैं।

सपाईयों में जिला पंचायत सदस्य पार्वती देवी के पति और पूर्व ग्राम प्रधान नागा यादव व अन्य सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रोहनियां थाने में मुकदमा दर्ज होने से आक्रोश है। सपाईयों का आरोप है कि लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल व उनके भाई व विधायक महेन्द्र सिंह पटेल ने ही तहरीर दिला कर मुकदमा दर्ज कराया है। सपाई न्याय की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर डट गये हैं।

सपाईयों ने लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल पर फर्जी मुकदमे लगवाने का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान का आरोप है कि आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मंत्री जी की भयोह चुनाव हार गयी थी। इससे बौखलाए राज्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर बेबुनियाद आरोप लगाये और थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्यमंत्री अपनी कमियों को छुपाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीडन कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्यमंत्री द्वारा उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि पार्टी कार्यकर्ताओं पर से फर्जी मुकदमे नहीं हटाये गये और घटना की सीबीसीआईडी से जांच नहीं करायी गयी तो वह आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Lucknow: लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत Deoria: बाल गृह से चहारदीवारी फांद कर 3 किशोर फरार