• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

प्रयागराजः विवाहिता की मौत पर हंगामा, मायके वालों ने फूंक दिया ससुरालियों का घर

Posted on: Tue, 19, Mar 2024 6:22 PM (IST)
प्रयागराजः विवाहिता की मौत पर हंगामा, मायके वालों ने फूंक दिया ससुरालियों का घर

यूपी डेस्कः प्रयागराज जिले में एक विवाहिता की मौत को लेकर मायका पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा काटा जो देर रात तक जारी रहा। विवाहिता के मायके वालों ने शव देखा तो उनका गुस्सा भड़क गया और विवाहिता के ससुरालियों का घर फूंक दिया। विवाहिता के हाथ में लगी मेहंदी भी नहीं छूटी थी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

बताते हैं कि बीते फरवरी माह यानी कि लगभग एक माह पूर्व झलवा की रहने वाली अंशिका केसरवानी की शादी मुट्ठीगंज में बड़ी धूमधाम से हुई थी। बताया जाता है कि लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के वालों की मांग भी पूरी की। आरोप है कि सगाई के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। उसे भी पूरा किया गया। सोमवार रात लगभग 10ः30 बजे के बाद लड़की पक्ष को ससुरालियों के द्वारा सूचना दी गई कि उनकी लड़की अपने कमरे का दरवाजा दोपहर बाद लगभग 3ः00 बजे से ही बंद कर रखा है। मौके पर जब लड़की पक्ष से जुड़े कई लोग पहुंचे और किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर अंशिका केसरवानी का शव मौजूद था।

शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर आसपास के रहने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बाहरी लोगों को भी मौके पर बुला लिया। बात और आगे बढ़ गई। इसी बीच किसी ने मकान के निचले हिस्से में आग लगा दिया। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। मकान के अंदर ऊपरी तल पर कई लोग फंसे रहे। पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। पुलिस ने मुश्किल से कई लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं दूसरी ओर मायका पक्ष के लोगों ने पति पर आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग करने लगे। आग लगने से मकान में फंसे ससुर राजेंद्र केसरवानी एवं सास शोभा देवी की दर्दनाक मौत हो गई।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी