• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

महिला संग ऑटो में गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

Posted on: Wed, 14, Feb 2024 11:30 PM (IST)
महिला संग ऑटो में गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

यूपी डेस्कः देशभर में महिलाओं और बच्चियों संग दरिंदगी की घटनायें कम होने का नाम नही ले रही हैं। ताजा मामला नोएडा का है। यहां ऑटो में एक महिला के साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगे। परेशान होकर महिला ने थाना सेक्टर-58 पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों आरोपी अजय और गोलू को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि दोनों आरोपियों को खोड़ा से गिरफ्तार किया। कार्यवाही प्रचलित है और महिला का मेडिकल कराया गया है। आरोप है कि दोनों ने उसे फोन करके थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में बुलाया। यहां उसे जबरन ऑटो में बैठा लिया। उसके बाद उससे बदसलूकी करने लगे। दोनों ने उसके साथ रेप किया। उसका वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देने लगे। महिला करीब 48 साल की है और नजदीक के गांव में ही रहती है। पुलिस ने बताया कि जिस रात उसके साथ रेप हुआ, वह काफी डर गई थी। आरोपियों ने वीडियो वायरल और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद वो थाने नहीं गई। इसके बाद उसे परेशान किया गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।