• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

केरल की टीचर से स्कूल के मैनेजर ने किया रेप, जान से मारने की धमकी

Posted on: Thu, 07, Dec 2023 2:46 PM (IST)
केरल की टीचर से स्कूल के मैनेजर ने किया रेप, जान से मारने की धमकी

देवरिया, उ.प्र.। जिले में एक शिक्षिका से स्कूल प्रबंधक ने उसके साथ स्कूल में रेप किया। शिक्षिका ने आरोपी के पिता से शिकायत की तो उसने गाली-गलौज दिया और मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता ने जान देने की भी कोशिश की लेकिन ऐन वक्त पर उसके बेटे ने उसे बचाया। टीचर मूलतः केरल की रहने वाली है। यहां वह अपना स्कूल चला रही है।

पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। केरल की रहने वाली 45 साल की एक क्रिश्चियन महिला शिक्षिका 10 साल से अपने 25 साल के बेटे के साथ तरकुलवा थाना क्षेत्र में रह रही है। वहां यहां किराए के मकान में अपना स्कूल चला रही थी। कुछ महीने पहले मकान मालिक ने उससे मकान खाली करा लिया। इसके बाद उसने गांव में दूसरी जगह स्कूल चलाना शुरू कर दिया। उसके पति कुशीनगर में एक स्कूल चलाते हैं। वो यहां बीच-बीच में आते जाते हैं। आरोप है कि महिला शिक्षक के साथ स्कूल प्रबंधक के बेटे ने दो दिसंबर को ऑफिस में रेप किया। मुंह दबा दिया और बोला चिल्लाई तो जान से मार दूंगा।

मामले की शिकायत महिला ने प्रबंधक के पिता से की तो उसने पीड़िता से गाली-गलौज और मारपीट की। उसे भगा दिया। शिक्षिका ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। पति ने जब इस बारे में पिता-पुत्र से बात की तो दोनों आरोपी दंपति को जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने प्रबंधक सुशील और उसके पिता रामनाथ भारती पर दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि केरल की रहने वाली महिला शिक्षिका के बयान और तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई गई। आरोप सही पाए जाने पर पिता-पुत्र दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र छात्र वृत्ति, फीस भरपाई के सवाल को लेकर मेधा ने चलाया जागरूकता अभियान सम्राट अशोक इ.का. में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता- Samrat Ashoka I.K. Poster competition held in