• Subscribe Us

logo
04 मई 2024
04 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

8 साल की मासूम संग बलात्कार, आरोपी फरार

Posted on: Mon, 27, Dec 2021 10:06 AM (IST)
8 साल की मासूम संग बलात्कार, आरोपी फरार

आगराः (मीडिया दस्तक) कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक युवक ने आठ वर्षीय बालिका के साथ खेत में दुराचार किया। परिजनों ने पुलिस को घटना की तानकारी दी, पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किया। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस के मुताबिक गांव की आठ वर्षीय बालिका खेत पर थी।

तभी गांव का ही एक व्यक्ति उसे खींचकर पास में ही स्थित खेत में खड़ी फसल के अंदर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद वह फरार हो गया। बालिका किसी तरह रोती हुई अपने घर पहुंची। उसने अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने उच्च अधिकारियों को प्रकरण की सूचना दी। इंस्पेक्टर रमेश भारद्वाज ने बताया कि दुराचार के मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।