• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सपा को भारी पड़ सकता है ये दांव

Posted on: Thu, 06, Oct 2016 7:34 PM (IST)
सपा को भारी पड़ सकता है ये दांव

आगरा: (विष्णु गुप्ता) समाजवादी पार्टी ने आगरा की खेरागढ़ विधानसभा सीट से 2012 में चुनाव हार चुके उम्मीदवार पर फिर से दांव लगाया है। सपा ने यहां से पक्षालिका सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। पक्षालिका सिंह इस सीट से विधानसभा 2012 का चुनाव हारी थीं। बसपा के भगवान सिंह कुशवाहा यहां से 69,533 वोट पाए थे। वहीं सपा की पक्षालिका सिंह को 62,427 वोट मिले थे। यहां से रालोद के उमेश सैंथिया 30,432 वोट पाकर तीसरे स्थान पर थे।

वैसे तो ये क्षेत्र ठाकुर बाहुल्य है लेकिन वोटों के धुव्रीकरण के चलते पिछले चुनाव में पक्षालिका सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। बता दें पक्षालिका सिंह भदावर घराने से ताल्लुक रखती है। इस सीट पर भदौरिया की संख्या नगण्य है। एक भी गांव भदौरिया खानदान से ताल्लुक नहीं रखता है। सबसे खास बात ये है कि इस सीट पर टिकट के लिए सपा से कई दावेदार थे। लेकिन पक्षालिका सिंह को प्रत्याशी बनाया गया। ऐसे में इस बार सपा प्रत्याशी को जीत के लिए वोटों को कटने से तो बचाना होगा ही, इसके साथ ही सपा कार्यकर्ताओं को भी एकजुट करना होगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मंदिर घुमाने ले गये और जबरदस्ती मांग में भर दिया सिंदूर, 10 के खिलाफ केस दर्ज छुट्टी पर घर आये सैनिक की बिजली के चपेट में आने से मौत