• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अपने हाल पर आंसू बहा रहा है सांसद का गोद लिया गांव

Posted on: Sat, 30, Jan 2016 1:06 PM (IST)
अपने हाल पर आंसू बहा रहा है सांसद का गोद लिया गांव

कानपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गांवों को आदर्श बनाने की मंशा को साकार करने के लिये उनके सांसदों ने एक गांव गोद लिया है। बीजेपी सांसदों ने गांव गोद तो ले लिया लेकिन उसके बाद गांव से मुंह मोड़ लिया। हम बात है कानपुर के बिठूर क्षेत्र में बने सिंह पुर गांव की, जिसको बीजेपी सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने गोद लिया है। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि सांसद ने गांव गोद लिया है तो अब विकास जरूर होगा लेकिन गांवों की हालत अभी जस की तस है।

गांव में चरों ओर गंदगी का अम्बार है। स्वास्थ सेवाएं ठप्प पड़ी हुयी हैं। पेयजल व्यवस्था सही नहीं है। कानपुर का बिठूर क्षेत्र ऐतिहासिक धरोहर, पर्यटन व धार्मिक रूप के कारण जाना जाता है। बिठूर क्षेत्र में कई गांव आते हैं जिनमें से एक है सिंहपुर। एक साल पहले यह गांव भी चर्चा में आया था क्योंकि इसको आदर्श गांव बनाने के लिए बीजेपी सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने गोद लिया था। गांव गोद लिए एक साल होने जा रहा है लेकिन सांसद महोदय सिर्फ दो बार ही ग्रामीणों की समस्या सुनने पहुंचे। सिंहपुर में रहने वाले अशोक कुमार कठेरिया की माने तो जब जोशी जी ने गांव गोद लिया था तब उनसे उम्मीद थी कि गांव का विकास होगा लोग खुश होंगे। गांव गोद लिए एक साल होने जा रहा है लेकिन कोई परिवर्तन नहीं हुआ। जोशी जी ने गांव गोद लिया तो हम लोग खुश थे कि विकास होगा लेकिन खुशियों पर पानी फिर गया। सिंहपुर गांव में बिजली की समस्या ज्यादा रहती है जिसको देखते हुए एमएलसी कोटे से पांच सोलर लाइट गांव में लगवाई गयी लेकिन गांव वालों का आरोप है कि इसमें भी पक्षपात किया गया। गांव के रहने वाले मुन्ना कठेरिया के मुताबिक गांव में पांच सोलर लाइटें आई। सभी सवर्णो के दरवाजे की शोभा बन गयी, हरिजन बस्ती में लाइट नहीं लगी।

इसी गांव के रहने वाले हरी किशन की माने तो यंहा इतनी गन्दगी है जिससे बच्चे बीमार रहते है कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सिंहपुर गांव के रहने वाले सचिन तिवारी का कहना है कि जोशी जी ने गांव गोद लिया तो उनसे बहुत उम्मीद थी की अब गांव का विकास होगा लेकिन एक साल पूरे हो चुके है ,आज तक गांव में कोई विकास नहीं हुआ। एक बिद्युत सब स्टेशन बनवाया गया है लेकिन यह नहीं पता कि जोशी जी ने बनवाया या प्रदेश सरकार ने।

बीजेपी नेता कहते हैं कि इसको जोशी जी ने बनवाया है लेकिन जब इसका निर्माण कराया गया तो पत्थर क्षेत्रीय विधायक मुनीन्द्र शुक्ला का लग गया। पूर्व ग्राम प्रधान ने कुछ काम कराया लेकिन इन्होंने कुछ नहीं कराया। अब आपको बताते हैं कि सांसद द्वारा गांव गोद लेने के बाद भी सांसद महोदय को इस गांव के विकास में रूचि क्यों नहीं है। दरअसल जिस सिंहपुर गांव को सांसद डॉ. जोशी ने गोद लिया है वह इनके संसदीय क्षेत्र में आता ही नहीं है यह संसदीय क्षेत्र कानपुर देहात लगता है और इसके सांसद देवेन्द्र सिंह भोले हैं। सिंहपुर गांव की हालत अब ऐसी हो गयी है जैसे दो नावों में पैर रखना ओर ........।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।