• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पेड़ पर फंदे से लटकते मिले दो सगी बहनों के शव

Posted on: Sun, 07, Feb 2016 1:37 PM (IST)
पेड़ पर फंदे से लटकते मिले दो सगी बहनों के शव

बहराइचः यूपी के बहराइच जिले में दो सगी बहनों के शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटकते पाये गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार नानपारा कोतवाली क्षेत्र के चंदनपुर गांव में कल दो बहनों के शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकते पाये गये। इन लड़कियों के माता-पिता की काफी पहले मृत्यु हो चुकी थी। वे अपने भाई मनोज और भाभी के साथ रहती थीं। परिजन के मुताबिक कल सुबह किसी बात को लेकर दोनों बहनों की अपनी भाभी से कहासुनी हुई थी। इस पर मनोज ने उन्हें डांटा-फटकारा था। उसके बाद से ही दोनों घर से गायब हो गयीं और शाम को उनके शव पेड़ पर लगे फंदे से लटकते पाये गये।

दोनों बहनों की उम्र 21 वर्ष और 19 वर्ष बताई जा रही है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधीक्षक एस वर्मा ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि मामले की जांच करायी जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत की असल वजह सामने आ पाएगी। जरूरत पड़ी तो परिजन समेत कुछ लोगों से पूछताछ की जायेगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।