• Subscribe Us

logo
08 मई 2024
08 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

चन्दौली में किसानों को मिला सम्मान

Posted on: Wed, 23, Dec 2015 7:22 PM (IST)
चन्दौली में किसानों को मिला सम्मान

बस्ती: (माध्यम पीआरओ सेल) पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चैधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर चन्दौली के कृषि भवन में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम तथा पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चैधरी चरण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण करकें किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न अधिकारियों के साथ ही जनपद के सभी क्षेत्रों से किसान बन्धु भी उपस्थित रहे। विभिन्न सरकारी संस्थानों के अलावा प्राइवेट संस्थाओं द्वारा भी किसानों से सम्बन्धित स्टाल लगाकर उन्हें उनके प्रयोग से होने वाले फायदे और सरकार की तरफ से उस पर मिलनें वाले अनुदान की पूर्ण जानकारियाँ विस्तार से दी जा रही थी। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा किसानों के लिए किए गये कार्यों और आगे किए जाने वालें कार्यों को विस्तार से बताया गया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा किसानों को आधुनिक उपकरण, संसाधनों, बीजों एवं कीटनाशकों के प्रयोग करनें के साथ अपनें-अपनें अनुभवों और सफलताओं को दूसरे किसान भाईयों से बाटनें का जहाँ सुझाव दिया गया। वहीं बनारस हिन्दू विश्वविधालय(बी.एच.यू.) वाराणसी से आये वैज्ञानिकों की टीम नें किसान भाईयों को अधिक पैदावार को कम खर्च में प्राप्त करनें की विधाओं और तकनीकियाँ उनसे बाँटा। किसान बन्धुओं को उनके समस्याओं सवालों का विस्तार पूर्वक समाधान किया गया। जिला प्रशासन द्वारा जिले के कई किसान भाईयों को पैदावार में शीर्ष स्थान लानें पर पुरस्कृत भी किया गया। पुरस्कार पाये सभी किसान भाईयों को अधिकारियों ने बहुत-बहुत बधाई, कहा ऐसे ही कृषि क्षेत्र में अपना परचम जनपद ही नही राष्ट्र स्तर पर लहराये यही हमारे मनोकामना है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।