• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

20 लाख गबन का आरोपी गिरफ्तार

Posted on: Sat, 07, Apr 2018 11:17 PM (IST)
20 लाख गबन का आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर (रमन कुमार साहु) मिठनपुरा थाने की पुलिस ने 20 लाख रुपये के गबन के आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद राय ने बताया कि लगभग पांच साल पूर्व उसके खिलाफ गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसके रिश्तेदार ने ही मामला दर्ज कराया था।

अनुसंधान में कांड को सत्य करार देते हुए गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ था। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने देर रात छापेमारी कर आरोपित को दिवान रोड इलाके से दबोच लिया। पुलिस को वह लगातार चकमा दे रहा था। पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। उसके बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ा। बताया गया कि आरोपित ने अपने रिश्तेदार से 20 लाख रुपये व्यवसाय के नाम पर कर्ज लिए थे। लेकिन, कई माह बीतने के बाद भी नहीं लौटाया। बार-बार दबाव बनाने पर टालमटोल करने लगा।

पीड़ित ने वकालतन नोटिस भी भेजवाया। लेकिन, कोई जबाव नहीं मिला। आरोपित के घर पर जाकर पैसा लौटाने को कहा तो दु‌र्व्यवहार किया गया। इसके बाद उन्होंने मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। कच्ची पक्की केरमा रोड से बोलेरो में लदी 60 कार्टन शराब जब्ती मामले में पुलिस को एक धंधेबाज का सुराग मिला है। वह मनियारी इलाके का रहने वाला है। नाम व ठिकाने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी करना शुरू कर दिया है। लेकिन, शराब जब्त होने के बाद से वह फरार है। उसके गिरोह में शामिल अन्य धंधेबाजों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।