• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

नादेड़ में भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस

Posted on: Fri, 13, Oct 2017 8:40 AM (IST)
नादेड़ में भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस

मुंबईः महाराष्ट्र के नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को एकतरफा जीत मिली है। कुल 81 सीटों में से कांग्रेस को 71, भाजपा को छह, शिवसेना को एक सीट मिली है। वहीं, एक सीट निर्दलीय के नाम रही। जबकि दो सीटों के नतीजे आने अभी बाकी हैं। कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकंपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन खाता खोलने में भी नाकाम रहीं। इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। वह जीत से काफी उत्साहित हैं। शाम को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनका यह उत्साह झलक रहा था। उन्होंने इस बाबत कहा कि कहा कि लोगों ने आज कांग्रेस का समर्थन किया है। कांग्रेस की यह जीत लोगों को समर्पित है। नांदेड़ महानगर पालिका में मतदान से पहले यहां भाजपा के वरिष्ठ मंत्रियों सहित खुद सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जमकर प्रचार किया। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख चव्हाण करीब तीन सप्ताह तक यहीं डेरा जमाए रहे। प्रचार के लिए यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी यहां आ चुके थे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: इंडिया गठबंधन का सम्मेलन आज अखिलेश यादव की जनसभा के लिये गांव गांव संपर्क कर रहे कांग्रेसी गांजे की बेखौफ बिक्री पर मुन्डेरवा पुलिस मूकदर्शक एफएसटी ने पिकप में पकड़ा 1,79,750 रूपये नगदी Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये प्रयागराज में राहुल, अखिलेश की जनसभा में बेकाबू हुये समर्थक Deoria: देवरिया में नवजात बच्ची की मौत, अस्पताल पर आरोप DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप GUJRAT - Bharuch: ट्रांसफार्मर मे से काँपर वायर की चोरी करने वाले चार गिरफ्तार