• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

मनोज तिवारी पर हमला, प्रचार से दूर रहने की चेतावनी

Posted on: Fri, 17, Feb 2017 8:42 AM (IST)
मनोज तिवारी पर हमला, प्रचार से दूर रहने की चेतावनी

मुंबई: भाजपा नेता एवं भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता मनोज तिवारी की कार पर अज्ञात लोगों ने हमला किया और उन्हें चुनाव प्रचार से दूर रहने की चेतावनी दी। मुंबई भाजपा के महासचिव अमरजीत मिश्रा ने बताया कि यह घटना शाम पांच बजे की है जब दिल्ली भाजपा प्रमुख अंधेरी स्थित आवास से निकलने वाले थे। मिश्रा ने कहा,‘‘ उनकी कार पर एक पत्थर फेंका गया जिस पर एक कागज लिपटा हुआ था। जिस पर लिखा था ‘अभी तो कांच तोड़ा है, ज्यादा प्रचार करोगे तो मुंह तोड़ देंगे।’’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही शहर की जनता घटना को अंजाम देने वालों को सबक सिखाएगी। मुंबई नगर निकाय चुनाव 21 फरवरी को हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भारत विकास परिषद ने की बैठक, शतप्रतिशत मतदान की अपील