• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बांदा में आईटीबीपी के जवान ने बेटी के साथ दुष्कर्म, लीपापोंती में जुटी पुलिस

Posted on: Sat, 02, Mar 2024 10:29 AM (IST)
बांदा में आईटीबीपी के जवान ने बेटी के साथ दुष्कर्म, लीपापोंती में जुटी पुलिस

यूपी डेस्कः बांदा में आईटीबीपी के जवान ने बेटी के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। मामला एसपी तक पहुंचा है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी के मामा के लड़के ने चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पत्नी ने उसे जानकारी दी तो उसने पुलिस को सूचना दी, लेकिन थानाध्यक्ष ने कार्रवाई न करते हुए मामले को दबाने का प्रयास किया।

साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटी से न मिलने देने का आरोप भी लगाया। मामला बदौसा थाना क्षेत्र का है। बदौसा थाना क्षेत्र का रहने वाला आईटीबीपी का जवान कानपुर में तैनात है। उसकी पत्नी साढ़े तीन साल की बेटी के साथ पिछले एक साल से अपने मायके में रहती है। उसने बताया की पत्नी के मामा के लड़के ने चॉकलेट देने के बहाने मासूम को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी को नहलाते समय मां को एहसास हुआ कि उसकी बेटी के साथ गलत हुआ है। तब उसने अपने पति को सारी बात बताई।

जवान ने बताया कि थानाध्यक्ष द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। बेटी का बिना मेडिकल कराए और बिना मामला दर्ज किए थानाध्यक्ष ने समझौता करा दिया। जबकि वो लगातार कार्रवाई की मांग करता रहा। थानाध्यक्ष ने आरोपियों के साथ मिलकर उसकी पत्नी पर समझौते का दबाव बनाया और आरोपी को गिरफ्तार भी नहीं किया। हताश होकर जवान ने अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की जानकारी दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा लगाए आरोपों के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड