• Subscribe Us

logo
08 मई 2024
08 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सपा के 7 विधायकों ने की क्रास वोटिंग, भाजपा 8 व सपा की 2 सीटों पर हुई जीत

Posted on: Wed, 28, Feb 2024 9:10 AM (IST)
सपा के 7 विधायकों ने की क्रास वोटिंग, भाजपा 8 व सपा की 2 सीटों पर हुई जीत

लखनऊ, उ.प्र.। राज्यसभा में उत्तर प्रदेश की दस सीटों के लिए हुए चुनाव में मंगलवार को सपा के सात और सुभासपा के एक विधायक की क्रास वोटिंग के बीच भाजपा ने आठ और सपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज कराया। कांग्रेस के समर्थन के बावजूद समाजवादी पार्टी के तीसरे प्रत्याशी और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन चुनाव हार गए। भाजपा के आरपीएन सिंह, अमर पाल मौर्य, तेजवीर सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी व डॉ. संगीता बलवंत सिंह और सपा की जया अमिताभ बच्चन और रामजी लाल सुमन राज्यसभा पहुंच गए।

भाजपा ने प्रदेश में सपा को झटका देकर न केवल एक अतिरिक्त सीट हासिल कर ली, बल्कि सात विधायकों को भी अपने पाले में शामिल कर लिया। राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 9 बजे से मतदान का सिलसिला शुरू हुआ। 399 विधायकों को मतदान करना था, लेकिन सपा के दो और सुभासपा का एक विधायक जेल में होने के कारण वोट नहीं कर पाईं। जबकि, सपा की एक विधायक महराजी देवी मतदान करने नहीं आईं। मतदान करने वाले 395 विधायकों में से सपा के विधायक शहजिल इस्लाम का मत खारिज हो गया। वैध मतों के आधार पर मतगणना की गई। भाजपा के प्रत्याशियों को प्रथम वरीयता के 294 और सपा प्रत्याशियों को 100 मत मिले।

इन्होंने की क्रास वोटिंग

सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय, विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, राकेश पांडेय, पूजा पाल, विनोद चुतर्वेदी, आशुतोष मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को मतदान किया। सुभापसा के विधायक जगदीश नारायण राय ने सपा को वोट दिया। जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की विधायक पत्नी महराजी देवी ने मतदान नहीं किया। सूत्रों का कहना है कि महराजी ने भाजपा नेताओं से कहा था कि वह भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देंगी लेकिन वह पार्टी की मदद के लिए मतदान ही नहीं करेंगी। उनके मतदान नहीं करने का फायदा भी भाजपा को ही हुआ।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भैंस पर सवार होकर निकले थे नामांकन करने, प्रस्तावकों की वजह से चकनाचूर हो गया सपना फर्जी प्रमाण पत्र नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज चुनाव निर्णायक स्थिति में, घोषणा पत्र को जन जन तक पहुचायें- देवेन्द्र निषाद भाजपा की एक भी गारण्टी ज़मीन पर नहीं उतरी, जनता बेहाल- रामप्रसाद कांग्रेस ही दे सकती है आधी आबादी को पूरा हक- ज्योति पाण्डेय Lucknow: मायावती ने आकाश आनंद से छीने सभी अधिकार, बीजेपी पर आग उगल रहे थे आकाश Deoria: चार इंच ज़मीन के लिये भाई को मार डाला