• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गब्बर आया, 7 को मारा, पुलिस ने दबोचा

Posted on: Tue, 13, Feb 2024 6:23 PM (IST)
गब्बर आया, 7 को मारा, पुलिस ने दबोचा

गोंडा, उ.प्र.। जिले में एक फौजी ने जमीनी विवाद में 7 लोगों को गोली मार दी, जिससे एक महिला की मौत और 6 लोगों के घायल होने की खबर है। अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। पड़ोस में आज बारात जानी थी। तैयारियां चल रही थीं। दूल्हे के घरवालों ने घर के पीछे तिरपाल घेरकर नहाने के लिए सुरक्षित स्थान बनाया था। फौजी ने उसे हटाने के लिए कहा।

बस इसी बात को लेकर दूल्हे के घरवालों से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने पिस्टल निकाल ली और ताबड़तोड़ 10 से 12 राउंड फायरिंग की। इसमें दूल्हे समेत 7 लोगों को गोली लग गई। सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जहां एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने घायलों को गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहां से 4 लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला छपिया थाना क्षेत्र के महुलीखोरी गांव के पांडेयपुरवा का है।

यहां गांव के रहने वाले बाबूराम जायसवाल के घर आज लड़के अमनदीप (30) की शादी थी। मेहमानों के नहाने के लिए बाबू राम जायसवाल ने घर के पीछे एक तिरपाल लगा करके नहाने के लिए बनाया था। लोग नहा रहे थे, तभी फौजी सीताराम उर्फ गब्बर आया है। उसने कहा कि यहां मत नहाओ। यह मेरी जमीन है। इसके साथ ही उसने तिरपाल हटाने को कहा। तभी दूल्हे के पिता बाबूराम जायसवाल आए गए। उनकी फौजी से कहासुनी हो गई। फिर गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि फौजी घर में से पिस्टल निकालकर लाया। जब तक लोग उसे रोकने का प्रयास करते।

उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फौजी सीताराम उर्फ गब्बर ने 10-12 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली बारी में कलाई देवी (65) की मौके पर ही मौत हो गई है। दूल्हा अमनदीप (30), रामदेव (50), दीपक जायसवाल (35), पिंकी जयसवाल (17), सत्यम जायसवाल (18), व पड़ोसी लक्ष्मी यादव (12) गोली लगने से घायल हुई है। घायल लक्ष्मी यादव, पिंकी, रामदेव, दीपक को लखनऊ रेफर किया गया है। पीड़ित बाबू राम जायसवाल ने बताया कि मेरे घर में आज मेरे लड़के की शादी थी और शादी को लेकर के हम लोगों द्वारा सारी तैयारियां की जा रही थी। घटना में मेरे साले के पत्नी की मौत हो गई है। वहीं मेरे बेटे सहित कई लोग घायल हैं। पुलिस ने गब्बर को उसके घर से गिरफ्तार कर असलहा बरामद कर लिया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया