• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बस्ती सांसद ने प्रियंका गांधी पर की अमर्यादित टिप्पणी, कार्यवाही की मांग

Posted on: Sun, 28, Apr 2024 3:50 PM (IST)
बस्ती सांसद ने प्रियंका गांधी पर की अमर्यादित टिप्पणी, कार्यवाही की मांग

बस्ती, 28 अप्रैल। भाजपा सांसद और लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हरीश द्विवेदी ने निहायत आपत्तिजनक व अमर्यादित टिप्पणी किया है। उन्होने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पहनावे को लेकर व्यक्तिगत हमला किया। कांग्रेस पार्टी के सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव महेन्द्र श्रीवास्तव ने भाजपा सांसद के बयान पर कड़ी आपत्ति की है। उन्होने कहा हरीश द्विवेदी को व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचना चाहिये। उनका बयान इस बात का सबूत है कि महिलाओं के प्रति उनके भीतर कितना आदर है।

महेन्द्र श्रीवास्तव ने भारत निर्वाचन आयोग से मांग किया है कि ऐसी व्यक्तिगत टिप्पणियों को रोकने के लिये तत्काल ठोस कदम उठाये। दरअसल एक कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुये हरीश द्विवेदी ने कहा प्रियंका गांधी दिल्ली में रहती है तो जींस टाप में रहती है और क्षेत्र में आती हैं तो साडी और सिंदूर में आती हैं। सांसद का एक महिला के प्रति ऐसा बयान अशोभनीय है। महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा व्यक्तिगत हमले हुये कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता चुप नही बैठेंगे। एक बेहतर माहौल में चुनाव सम्पन्न हो इसके लिये स्थानीय प्रशासन को भी दोहरे मापदंड छोड़कर स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिये आवश्यक कदम उठाना चाहिये। हालांकि बयान काफी पुराना बताया जा रहा है। सम्बन्धित वीडियो का लिंक https://fb.watch/rJTr617zDB/




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट