• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

दिल्ली में रिकार्डतोड़ बारिश, सरकार ने जारी किया अलर्ट

Posted on: Sun, 09, Jul 2023 7:20 PM (IST)
दिल्ली में रिकार्डतोड़ बारिश, सरकार ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्लीः एक दिन में हुई 153 मिमी. बरसात ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। 1982 के बाद इतनी वर्षा रिकार्ड की गई है। यानी 41 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इससे पहले 25 जुलाई 1982 में 169.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। हरियाणा के यमुना से 1 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली सरकार ने बाढ़ की चेतावनी जारी की।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरण, त्रिपुरा, ओडिशा, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में तेज बारिश का अनुमान है।

मौसम साफ रहेगा

केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार यहां का मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी जारी

हरियाणा सरकार ने हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 1 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा है। इसके बाद रविवार को दिल्ली सरकार ने बाढ़ की चेतावनी जारी की। अधिकारियों का कहना है कि यमुना में जल स्तर बढ़ रहा है और मंगलवार को खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार करने की उम्मीद है। रविवार को दोपहर 1 बजे पुराने यमुना का जल स्तर 203.18 मीटर दर्ज किया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।