• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नदियों में मूर्तियां विसर्जित करने पर रोक, प्रशासन ने तैयार कराया सरोवर

Posted on: Wed, 05, Oct 2022 9:30 PM (IST)
नदियों में मूर्तियां विसर्जित करने पर रोक, प्रशासन ने तैयार कराया सरोवर

सिद्धार्थ नगर, उ.प्र.। जिला प्रशासन ने एनजीटी की गाइडलाइन के मुताबिक नदियों में मूर्तिंयों के विसर्जन पर रोक लगा दिया है। सरोवरों में या प्रशासन द्वारा तय किये गये स्थानों पर मूर्ति विसर्जन की अपील की जा रही है। नदियों का पानी प्रदूषित न हो इसके लिए गंगा सहित अन्य नदियों में मूर्ति विसर्जन पर प्रशासन ने रोक लगाया है। मूर्ति विसर्जन के लिए राप्ती नदी के तट पर अस्थायी सरोवर बनवाया गया है।

इसमें राप्ती नदी से ही बोरिंग लगाकर पानी भरा गया है। इसी में देवी भक्त प्रतिमा का विसर्जन करेंगे। उप जिलाधिकारी कुणाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश और मूर्ति विसर्जन में हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए अस्थायी सरोवर बनाया गया है। जिसमें सभी मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा। इस बार बारिश देर से होने के कारण राप्ती नदी का जल स्तर बढ़ा है और बहाव बहुत तेज है। सभी से इसमें सहयोग की अपेक्षा है। नियमों का पालन करना हर जिम्मेदार नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। एनजीटी की गाइडलाइन व शासनादेश के अनुपालन प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु राप्ती नदी के दाएं तट सरोवर बनाया गया है। इस वर्ष प्रतिमाओं का सम्मान पूर्वक विसर्जन सरोवर में किया जाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती पहुंचे अखिलेश यादव, कहा भाजपा की हर बात झूठी शत प्रतिशत मतदान के लिये सेल्फी प्वाइन्ट लगाकर दिया संदेश Lucknow: आगरा में नाबालिग संग दुष्कर्म, पड़ोसी पर आरोप BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म