• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

नकाबपोश बदमाशों ने छात्रा पर एसिड से किया हमला

Posted on: Wed, 14, Dec 2022 3:01 PM (IST)
नकाबपोश बदमाशों ने छात्रा पर एसिड से किया हमला

दिल्लीः राजधानी दिल्ली में बुधवार को 17 साल की लड़की पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। घटना द्वारका इलाके में सुबह 7ः30 बजे हुई। लड़की छोटी बहन के साथ जा रही थी, तभी बाईक पर सवार 2 लोग आए। पीछे बैठे लड़के ने तेजाब फेंक दिया। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। वहीं लड़की को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।

उसने पहचान के 2 लोगों पर शक जाहिर किया है। लड़की के पिता ने मीडिया को बताया कि बेटी की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, “मेरी बेटियां आज सुबह एक साथ बाहर निकली थीं। छोटी बेटी भागते हुए घर पर आई और उसने बताया कि 2 लड़के दीदी पर एसिड डालकर चले गए। उनके चेहरे भी ढके हुए हैं इसलिए कुछ पता नहीं चल पा रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है।

उन्होंने घटना का वीडियो शेयर करते हुए पूछा- देश की राजधानी में दिन दहाड़े एक छात्रा पर 2 बदमाश तेजाब फेंककर निकल जाते हैं। क्या किसी को भी अब कानून का डर है ? क्यों तेजाब पर बैन नहीं लगाया जाता ? शर्म की बात है। उन्होंने एक और ट्वीट में कहा- एसिड सब्जियों की तरह आसानी से मिल रहा है। सरकार इसकी खुदरा बिक्री पर रोक क्यों नहीं लगा रही। दिल्ली महिला आयोग सालों से इस पर बैन की मांग कर रहा था। सरकारें कब जागेंगी? वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले की जांच के लिए एक टीम सफदरजंग हॉस्पिटल भेज दी है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती पहुंचे अखिलेश यादव, कहा भाजपा की हर बात झूठी शत प्रतिशत मतदान के लिये सेल्फी प्वाइन्ट लगाकर दिया संदेश Lucknow: आगरा में नाबालिग संग दुष्कर्म, पड़ोसी पर आरोप घोर कलियुगः सगी बहन के साथ दो भाइयों ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म