• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

डबल मर्डर से थर्राया संतकबीरनगर, जांच में जुटी पुलिस

Posted on: Thu, 18, Aug 2022 3:04 PM (IST)
डबल मर्डर से थर्राया संतकबीरनगर, जांच में जुटी पुलिस

संत कबीरनगरः जिले में डबल मर्डर की खबर है। मामला कोतवाली थान क्षेत्र के इमिलडीहा गोव का है। पिता-पुत्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोनों खेत में फसल की सिंचाई कर रहे थे। घटना की सूचना पाकर पहुंचे एसपी सोनम कुमार व कोतवाली पुलिस ने फॉरेंसिंक टीम के साथ घटना की छानबीन शुरू किया है। बताया गया खेत की सिंचाई करने के बाद पिता पुत्र खेत में सो गए।

इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना पर एसपी सोनम कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इमिलडीहा निवासी गणेश चौहान अपने छोटे बेटे धर्मवीर के साथ खेत में पानी लगा रहे थे। पानी चलाने के बाद देर रात हो जाने के कारण दोनों पिता-पुत्र खेत में ही पड़ी चारपाई पर सो गए।

सोते समय अज्ञात हमलावरों ने रात का फायदा उठाकर दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। गणेश का बड़ा लड़का रामवीर सुबह खेत में पापा और छोटे भाई को जगाने के लिए खेत पहुंचा, उसने दूर से ही आवाज दी लेकिन दोनों नहीं जगे। फिर उसने पड़ोस आकर हाथ लगाकर जगाने की कोशिश की तो देखा दोनों खून में लथपथ पड़े हुए थे। किसी ने धारदार हथियार से उनपर वार किया हुआ है। वह भागता हुआ गांव पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: असीएचओ और एएनएम के बैठक में टीबी के बारे में दी जानकारी