• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

लखनऊ से अयोध्या घूमने आये 3 किशोर सरयू में डूबे, एक की मौत

Posted on: Mon, 28, Mar 2022 9:46 AM (IST)
लखनऊ से अयोध्या घूमने आये 3 किशोर सरयू में डूबे, एक की मौत

अयोध्या। लखनऊ से दोस्तों के साथ अयोध्या घूमने आए तीन युवक सरयू स्नान के दौरान डूब गए। दो को बचा लिया गया लेकिन एक युवक की डूबकर मौत हो गई। डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया है। घटना रविवार सुबह नदी के कच्चा घाट के पास हुई। सरयू में स्नान करते समय रविवार सुबह लखनऊ के तीन युवक नदी में बह गए।

हुसैन का पुरवा विभूति खंड गोमती नगर निवासी अभिषेक यादव (18) की मौत हो गई है। अभिषेक अपने दोस्तों के साथ लखनऊ से अयोध्या घूमने आया था। बचाए गए युवक की पहचान अमित यादव के रूप में हुई है। तीसरे युवक को स्थानीय लोगों ने डूबने से बचा लिया था। घटना के तुरंत बाद एसडीआरएफ की टीम ने डूबे किशोर की तलाश शुरू कर दी। करीब पांच घंटे बाद अपराह्न 3.20 बजे किशोर का शव घटना स्थल से 100 मीटर पूरब बरामद किया गया। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।