• Subscribe Us

logo
15 मई 2024
15 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

दशरथ की जान चली गयी, दर्शक तालियां बजाते रहे

Posted on: Sun, 17, Oct 2021 1:35 PM (IST)
दशरथ की जान चली गयी, दर्शक तालियां बजाते रहे

बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान) दशरथ की जान चली गयी और दर्शक तालियां बजाते रहे। जी हां ये ये किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नही हकीकत है। यूपी के बिजनौर में हसनपुर गांव में चल रही रामलीला के दौरान दशरथ का किरदार निभा रहे कलाकार की मौत हो गई। दर्शक काफी देर में समझ पाये। डायलॉग बोलते हुए कलाकार मंच पर गिर पड़ा। रामलीला देख रहे दर्शकों को लगा कि वह अभिनय कर रहा है।

वे यह देखकर तालियां बजाने लगे। उन्हें पता चला कि कलाकार की वाकई मौत हो गई तो माहौल गमगीन हो गया। यहां सप्तमी से दशहरा तक रामलीला हुई थी। इसमें पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह राजा दशरथ का किरदार निभा रहे थे। मंचन के दौरान पिता की आज्ञा से राम, सीता और लक्ष्मण वनवास चले गए। दशरथ बने राजेंद्र ने महामंत्री सुमंत को भेजा कि वे उन्हें जंगल दिखाकर वापस ले आएं। सुमंत को राम के बिना आता देख राजा दशरथ भावुक हो गए। भगवान श्रीराम के वियोग में वे राम-राम चिल्लाने लगे। दो बार राम-राम कहते हुए अचानक मंच पर गिरे और उनकी मौत हो गयी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में मार्ग दुर्घटना, 3 साधुओं की मौत बीएसए बैकफुट पर, वापस लिया आदेश Gorakpur: जिला महिला अस्पताल में केक काट कर मनाया गया नर्स दिवस Lucknow: आधी रात रायबरेली जिला अस्पताल पहुंची प्रियंका गांधी इंडिया गठबंधन में औरंगजेब की आत्मा- योगी Deoria: 12 नामांकन पत्र खारिज, 7 चुनाव मैदान में GUJRAT - Bharuch: नर्मदा नदी में नहाने गये आठ डूबे, एक को बचाया गया तेज आंधी से गिरे कई पेड़, कटी रही रात भर लाईट